businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

Bullion News: फेड के फैसले के बाद फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक

Source : business.khaskhabar.com | Aug 01, 2019 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver glow down after fed decision 396707मुंबई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बावजूद सोने और चांदी में भारी गिरावट आई है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर गुरुवार को सोने के भाव में 20 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं, चांदी के भाव में दो फीसदी से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय वायदा एवं हाजिर बाजार में सोने और चांदी में सुस्त कारोबार चल रहा था।

कमोडिटी बाजार विश्लेषक अजय केडिया ने बताया कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने 11 साल बाद ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है, जबकि बाजार को 50 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में जितनी कटौती की गई है, उस पर बाजार पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुका है, इसलिए कटौती के बाद सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है।

केडिया ने कहा कि इस समय सोने-चांदी के भाव गिरने का मुख्य कारण डॉलर में तेजी है। फेड द्वारा ब्याज दर में कटौती के बाद डॉलर में जबरदस्त तेजी आई है जिससे डॉलर इंडेक्स मई 2017 के ऊंचे स्तर चला गया है।

मुंबई सर्राफा बाजार में 22 कैरट शुद्धता के सोने का भाव गुरुवार को 35,480 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था जबकि पिछले कारोबारी सत्र में 22 कैरट सोने का भाव 35,795 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मुंबई में 24 कैरट सोना 35,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो कि पिछले सत्र में 35,945 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पिछले सत्र के मुकाबले सोने में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट आई।

वहीं, चांदी का भाव मुंबई में पिछले सत्र से तकरीबन 950 रुपये की गिरावट के साथ 41,215 रुपये प्रति किलो चल रहा था।

दोपहर 2.50 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने के अक्टूबर एक्सपायरी अनुबंध में 294 रुपये यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 35,125 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले एमसीएक्स पर सोने में 35,025 रुपये से लेकर 35,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हुआ।

वहीं, चांदी के सितंबर अनुबंध में 696 रुपये यानी 1.69 फीसदी की कमजोरी के साथ 40,531 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले चांदी में एससीएक्स पर 40,312 रुपये से लेकर 40,945 रुपये प्रति किलो के बीच कारोबार हुआ। 

कॉमेक्स पर सोने के दिसंबर वायदा अनुबंध में 19.75 डॉलर यानी 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 1,418.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि इससे पहले भाव 1,414.55 डॉलर प्रति औंस तक फिसला।

चांदी का सिंतबर अनुबंध कॉमेक्स पर 2.09 फीसदी की गिरावट के साथ 16.062 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ था।

केडिया ने कहा कि फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने हालांकि ब्याज दरों में आगे कटौती को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है लेकिन संभव है कि जिस तरह 2016 के बाद ब्याज दरों में वृद्धि का सिलसिला चल रहा था उसी तरह फिर कटौती का भी दौर आए।

उन्होंने बताया कि अमेरिका में पिछले दिनों जो आर्थिक आंकड़े जारी हुए हैं वे प्राय: अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत देते हैं जिससे डॉलर में मजबूती है और सोने व चांदी की चमक फिलहाल फीकी पड़ गई है, हालांकि सोने-चांदी के भाव में जल्द ही मजबूती देखने को मिल सकती है क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के अनुमानों से महंगी धातुओं में निवेश मांग बनी रहेगी। 

(आईएएनएस)

[@ बेटी को लेकर किम ने किया खुलासा]


[@ टेलीविजन की इस अभिनेत्री को हुई 2 साल की सजा ]


[@ सावधान! मोटापे से पेट के कैंसर का खतरा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0