businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने में1800,चांदी में 50 रूपए की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 17, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold and silver get boost 141869नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 180 रूपए की तेजी के साथ क्रमश:27,930 रूपए और 27,780 रूपए प्रति दस ग्राम बंद हुए।

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में मजबूत रूख के बीच आभूषण विक्रेताओं की छिटपुट लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव दस माह के निचले स्तर से सुधर कर 1800 रूपये की तेजी के साथ 27,930 रूपए प्रति दस ग्राम हो गये। वहीं औद्योगिक मांग बढने से चांदी के भाव 50 रूपए की तेजी के साथ 39,650 रूपए प्रति किलो बोले गये।

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशो में तेजी के बीच आभूषण विक्रेताओं की चुनींदा लिवाली से सोने में तेजी आई। शुक्रवार रात न्यूयॉर्क में सोने के भाव 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 1134.60 डॉलर और चांदी के भव 0.75 प्रतिशत सुधर कर 16.07 डॉलर प्रति औंस हो गये।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0