businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने-चांदी में लगातार गिरावट,करें खरीददारी...

Source : business.khaskhabar.com | Oct 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 gold, silver continue to slideनई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के कारण घरेलू स्तर पर त्योहारी सीजन के बावजूद लगातार दूसरे दिन शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 110 रूपए गिर कर डेढ सप्ताह के निचले स्तर 27090 रूपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि चांदी हाजिर 240 रूपए टूटकर 37050 रूपए प्रति किलो बोली गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात कारोबार में सोना हाजिर 0.14 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1164 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 2.1 डॉलर कमजोर होकर 1164 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अमेरिका,चीन का असर..

बाजार विश्लेषकों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढोतरी शुरू करने के संकेत से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से दोनों कीमती धातुओं के भाव गिरे हैं। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा एक साल से भी कम समय में ब्याज दरों में छठी बार कटौती करने एवं अमेरिका में अक्टूबर में विनिर्माण गतिविधियों के मार्च के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के साथ ही अमेरिकी शेयर बाजार में जारी तेजी से फेड रिजर्व के ब्याज दरों में बढोतरी शुरू करने की उम्मीद में पीली धातु और सफेद धातु के प्रति निवेशकों की बेरूखी से इनकी कीमतों में नरमी का रूख है।

इस बीच चांदी हाजिर 0.25 प्रतिशत गिरकर 15.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। त्योहारी मांग के बावजूद वैश्विक दबाव में सोना स्टैंडर्ड 110 रूपए कमजोर होकर 27090 रूपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जो 13 अक्टूबर के बाद का निचला स्तर है।

सोने के भाव में यह लगातार दूसरी गिरावट है। सोना बिटुर भी इतना ही लुढककर 26940 रूपए प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 22400 रूपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 240 रूपए टूटकर 37050 रूपए प्रति किलो पर आ गई। चांदी वायदा भी 215 रूपए कमजोर होकर 36945 रूपए प्रति किलो बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 52 हजार रूपए एवं 53 हजार रूपए प्रति सैकडा पर स्थिर रहे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0