businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जियोनी 26 अप्रैल को लांच करेगी नए स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | Apr 21, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 gionee to launch new smartphones in india on april 26 308420नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता जियोनी 26 अप्रैल को स्मार्टफोन की नई रेंज लांच करेगी।
उद्योग सूत्रों के मुताबिक, इन स्मार्टफोनों की कीमत 9,000 रुपये से 15,000 रुपये रहने की उम्मीद है और ‘फुल व्यू डिस्प्ले’ इनका प्रमुख फीचर होगा।

इस साल की शुरुआत में मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि वित्तीय परेशानियों के कारण जियोनी अपना भारतीय कारोबार समेटने जा रही है।

जानकार सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि कंपनी भारतीय कारोबार को बंद नहीं कर रही है, बल्कि नए मॉडल में बदल रही है।

जियोनी इंडिया के वैश्विक बिक्री निदेशक डेविड चांग ने बताया कि कंपनी यहां बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने चीनी मीडिया द्वारा चलाई गई वित्तीय परेशानियों की खबरों से भी इनकार किया।

चांग ने कहा, ‘‘हम भारतीय बाजार को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सभी जियोनी प्रेमियों को कहना चाहते हैं कि हम भारतीय बाजार में बने रहेंगे।’’

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक कंपनी की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 2017 में 2.2 फीसद हिस्सेदारी रही। (आईएएनएस)

[@ बुरी आदतें ले आती हैं दिल का दौरा, यह फार्मूला रखें याद ]


[@ इस पेड़ पर फल नहीं, लगते हैं पैसे!]


[@ समझें अशुभ इशारें और ये करें उपचार]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0