businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फोर्ड इंडिया ने मई में 23,503 वाहन बेचे

Source : business.khaskhabar.com | Jun 02, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 ford india sold 23503 vehicles in may 221391नई दिल्ली। कार निर्माता फोर्ड इंडिया प्रा. लि. ने मई में कुल 23,503 वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फोर्ड इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसने अपनी विकास की गति को जारी रखा है और मई में कुल 23,503 वाहनों की बिक्री की है, जिसमें 6,742 वाहनों की बिक्री घरेलू बाजार में की गई तथा 16,761 वाहनों का निर्यात किया गया।

साल 2016 के मई में कंपनी ने कुल 17,279 वाहन बेचे थे, जिसमें से 5,780 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी तथा 11,499 वाहनों का निर्यात किया गया था।

फोर्ड इंडिया के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा, ‘‘जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की अंतिम अधिसूचना जारी होने के मद्देनजर अनिश्चितता के बीच फोर्ड उद्योग की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है।’’(आईएएनएस)

[@ मूलांक से जानें बच्चों के करियर की दिशा]


[@ बनना है चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट...तो पढें]


[@ इस फोटोशूट में छा गईं काइली मिनॉग ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0