50 साल बाद सड़कों पर दौड़ेगी फोर्ड की आइकोनिक कार, जानें कीमत और खासियत
Source : business.khaskhabar.com | Jun 13, 2026 | 
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली यूके की Boreham Motorworks ने अपनी नई Ford Escort Mk1 RS को पेश किया है। यह बहुत ही तेज घूमने वाले इंजन के साथ इंजीनियरिंग का बेहतर उदाहरण है। इसे Ford Motor Company के साथ ऑफिशियल लाइसेंस एग्रीमेंट के तहत तैयार किया गया है।
इस तरह से देखा जाए तो यह नई Mk1 है लेकिन इसे इस कैटेगरी में रखना मुश्किल है। यह न तो कोई रेस्टोमॉड है और न ही कोई पुरानी सीरीज को आगे बढ़ाने वाला मॉडल है क्योंकि इसे Ford की मंजूरी के साथ बिल्कुल शुरुआते से बनाया गया है। इसके बावजूद, यह गाड़ी Ford की नहीं है लेकिन यह अपने आप में एक अनोखी कार है।
नई तकनीक और पार्ट्सः Boreham Motorwork ने आधुनिक मटेरियल, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों और नए जमाने के इंजीनियरिंग एनालिसिल का इस्तेमाल करके इसके हर बड़े सिस्टम, ढांचे और पार्ट को दोबारा से तैयार किया है। इसका मतलब है कि इसमें बहुत सारा कार्बन फाइबर, बिलेट एल्युमिनियम के टुकड़े और या तो 1968 के शानदार मोटरस्पोर्ट इंजन पर आधारित मॉडर्न इंजन मिलेगा। इसके अलावा इसमें Boreham Ten-K इंजन मिल सकता है जो कि पूरी 10,000 RPM तक की पावर पर घूम सकता है।
हल्का और मजबूत एक्सलः पीछे की तरफ इस फोर्ड एस्कॉर्ट Mk1 RS में एक खास फ्लोटिंग रियर एक्सल सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पुराने जमाने की लोहे की बनावट की जगह एल्युमिनियम कास्टिंग और टाइटेनियम ट्यूबिंग का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि ओरिजिनल जमाने की रेसिंग फोर्ड एस्कॉर्ट्स की तुलना में इसके अनस्प्रंग मास मं 50 प्रतिशत तक की कमी आई है।
इंजन और परफॉर्मेंसः पुरानी गाड़ी की तरह ही इसमें इंजन का पहला विकल्प दिय गया है- एक ट्विन-कैम 1.8 लीटर इंजन जो ओरिजिनल एलन मान रेसिंग यूनिट पर आधारित है और लगभग 180hp देता है। यह इंजन उन लोगों के लिए है जो पुराना अंदाज पसंद करते हैं। इसके अलावा, इसमें 325hp का दूसरा विकल्प भी है जो हल्के इंटरनल पार्ट्स और 10,000 rpm की रेडलाइन के साथ आता है।
ये है कीमतः यह कार 50 सालों के बाद फिर से सड़कों पर दौड़ने लिए तैयार है। ब्रिटेन के कोवेंट्री में स्थिक कार कंपनी बोरहम मोटरवर्क्स इसके RS मॉडल की सिर्फ 150 यूनिट ही बना रही है। इसकी कीमत 3.3 करोड़ रुपए है और जब इसे 1970 में पहली बार लॉन्च किया गया था तब इसकी कीमत सिर्फ 1.7 लाख रुपए थी।
[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]
[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]
[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]