businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टायरों में नाइट्रोजन गैस भराने से मिलता है माइलेज, पढ़िए इस खबर में

Source : business.khaskhabar.com | May 28, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 filling nitrogen gas in tyres gives mileage read in this news 816918
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
इस समय ज्यादातर राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे तापमान में कार के टायर काफी तेजी से खराब हो जाते हैं। टायर की उम्र बढ़ाने और सफर के दौरान टायर का तापमान कम रखने के लिए कई लोग नाइट्रोजन गैस भरवाने के लिए कहते हैं। क्या इस गैस को टायर में भरवाने से टायर को फायदा मिलता है या नहीं? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 
अक्सर कई लोग इस बात को कहते हैं कि गर्मियों के समय अगर कार के टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाई जाए तो इससे न सिर्फ कार के टायर की उम्र बढ़ती है बल्कि तेज गर्मी में भी टायर का तापमान कम रहता है। सच यह है कि अगर गर्मियों के समय सिर्फ इसलिए कार के टायर में नाइट्रोजन का उपयोग करते हैं क्योंकि इससे तापमान कम रखा जा सके तो यह पूरी तरह सच नहीं है। 

ये है कारणः 
वातावरण में नाइट्रोजन की मात्रा 78 फीसदी तक होती है। ऐसे में जब कार में सामान्य हवा को भरा जाता है तो उसमें भी 78 फीसदी तक नाइट्रोजन की मात्रा होती है। ऐसे में बचे हुए 22 फीसदी के लिए लोग अलग से नाइट्रोजन गैस को टायर में भरवाते हैं। 

नहीं होता फायदाः 

कार के टायर में अगर नाइट्रोजन को भरवाया जाता है तो इसका कोई भी फायदा नहीं मिलता। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि निर्माताओं की ओर से अच्छी क्वालिटी के टायर बनाए जाते हैं। जिससे उनमें से हवा आसानी से निकल नहीं पाती। 

सही प्रैशर है जरूरीः 

कार में भले ही नाइट्रोजन गैस की जगह सामान्य गैस को भरवाया जाए लेकिन अगर टायरों में सही मात्रा में हवा का प्रैशर रखा जाता है तो इसका फायदा मिलता है। 

कहां है जरूरीः 

कार के टायर में नाइट्रोजन को तब भरवाना सही होता है जब कार को लगातार तेज स्पीड में चलाया जाता है और उस स्थिति में कार के टायर गर्म हो जाते हैं।

[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]


[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0