सेंसेक्स 311 व निफ्टी 106 अंक ऊपर
Source : business.khaskhabar.com | Sep 03, 2015 |
मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी रही। सेंसेक्स 311.22 अंकों की तेजी के साथ 25,764.78 पर और निफ्टी 106.00 अंकों की तेजी के साथ 7,823.00 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 161.13 अंकों की तेजी के साथ 25,614.69 पर खुला और 311.22 अंकों या 1.22 फीसदी तेजी के साथ 25,764.78 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,835.41 के ऊपरी और 25,555.77 के निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी 57.45 अंकों की तेजी के साथ 7,774.45 पर खुला और 106.00 अंकों या 1.37 फीसदी तेजी के साथ 7,823.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,845.60 के ऊपरी और 7,754.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही।
मिडकैप 123.14 अंकों की तेजी के साथ 10,560.21 पर और स्मॉलकैप 123.92 अंकों की तेजी के साथ 10,873.55 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (4.55 फीसदी), धातु (2.43 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.98 फीसदी), बैंकिंग (1.93 फीसदी) और बिजली (1.81 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
(IANS)