businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पुराना फोन बेचने में दिल्लीवाले सबसे आगे : रपट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 30, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 delhi tops in selling used smartphones report 131581नई दिल्ली। अपना पुराना फोन बेचकर नया फोन खरीदनेवालों में दिल्लीवाले नंबर एक पर हैं। ई-कॉमर्स एप कैशीफाई पर पुराने फोन बेचने की करीब 19 फीसदी अनुरोध दिल्ली से आते हैं।

कैशीफाई की ‘भारत में सेकेंड हैंड स्मार्टफोन बाजार’ रपट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया, ‘‘पुराना फोन बेचने के मामले में बेंगलुरू दूसरे नंबर पर करीब 15 फीसदी अनुरोध यहां से मिले। जबकि मुंबई से 11 फीसदी अनुरोध प्राप्त हुए और गुरुग्राम से सात फीसदी अनुरोध मिले।’’

इस रपट में कहा गया, ‘‘चेन्नई ने सबसे ज्यादा चौंकाया है और दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई के बाद पुराना फोन बेचने के मामले में चौथे नंबर पर रहा है।’’

साल 2020 तक भारत में मोबाइल फोन का प्रयोग करनेवालों की संख्या बढक़र 99 करोड़ हो जाने का अनुमान है। अनुमान है कि अगली तिमाही में सेंकेड हैड फोन के बाजार में हैदराबाद और पुणे सबसे आगे रहेंगे।(आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0