businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

उपभोक्ता महंगाई घटी,औद्योगिक उत्पादन बढा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 consumer inflation down, industrial production goes upनई दिल्ली। उपभोक्ता महंगाई दर जुलाई में घटकर 3.78 फीसदी दर्ज की गई और जून महीने में औद्योगिक उत्पादन 3.8 फीसदी बढा। यह जानकारी बुधवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकडे से मिली। जून महीने में उपभोक्ता महंगाई दर 5.40 फीसदी थी जबकि मई महीने की औद्योगिक उत्पादन विकास दर 2.7 फीसदी थी। जून में विनिर्माण विकास दर 4.6 फीसदी और बिजली उत्पादन विकास दर 1.3 फीसदी रही। खनन क्षेत्र में हालांकि 0.3 फीसदी गिरावट रही। उपभोक्ता महंगाई के मामले में प्याज और दालों के महंगा होने के बाद भी खाद्य महंगाई घटकर 2.15 फीसदी रही, जो जून में 5.48 फीसदी थी। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0