businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तोशिबा के अध्यक्ष के इस्तीफे की पुष्टि

Source : business.khaskhabar.com | Feb 14, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 chairman of toshiba resigns confirmed 172470टोक्यो। जापानी प्रौद्योगिकी दिग्गज कंपनी तोशिबा के अध्यक्ष ने अमेरिका में कंपनी के परमाणु संयंत्र के असफल होने से कंपनी को हुए करोडों डॉलर के नुकसान के बाद इस्तीफा दे दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक शिजेनोरी सिगा का इस्तीफा बुधवार से प्रभावी होगा और इसकी घोषणा उसी दिन की गई, जिस दिन कंपनी साल 2016 की पहली तीन तिमाहियों में हुए अपने नुकसान के नतीजे जारी कर रही थी। इससे एक दिन पहले कंपनी ने नतीजों को जारी करने से रोक दिया था, क्योंकि लेखा परीक्षा में कुछ समस्या आ गई है।

कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अमेरिकी परमाणु शाखा वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक की संपत्तियों से जुडे नुकसान की प्रबंधन की जिम्मेदारी लेने के लिए शिगा ने इस्तीफा दे दिया है। (आईएएनएस)

[@ अनोखी जानकारी, जो शायद ही जानते होंगे आप ]


[@ अभिषेक ने उड़ाया सलमान का मजाक, एश्वर्या नहीं रोक पाई हंसी ]


[@ अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0