businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कॉमियो का ‘सी2’ स्मार्टफोन 7,199 रुपये में

Source : business.khaskhabar.com | Oct 06, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 camio india c2 smartphone launched in india 261804नई दिल्ली। कॉमियो इंडिया ने बुधवार को 7,199 रुपये में नया स्मार्टफोन ‘सी2’ लांच किया। इसमें डबल सिम सपोर्ट के साथ आठ एमपी रियर और फ्लैश के साथ फ्रंट कैमरा दिया गया है।

स्मार्टफोन में 4000 एमएएच बैट्री के साथ पांच इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह क्वाड-कोर 64 बीट मीडियाटेक चिपसेट पर काम करता है।

कॉमियो इंडिया के सीईओ और निदेशक संजय कुमार कलिरोना ने एक बयान में कहा, ‘‘कॉमियो सी2 की लांचिंग के साथ ही हम 6 से 10 हजार के बीच के कीमत वाले फोन में अग्रणी बनने की ओर बढ़ रहे हैं। ‘सी2’ को भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।’’

कॉमियो ने रिलायंस जियो के साथ डाटा साझेदारी की है, जिसमें ग्राहकों को अतिरिक्त डाटा पैकेज मिलेंगे।

कंपनी ने कहा कि इस ऑफर में प्रत्येक कॉमियो ग्राहक को चार महीनों के लिए पांच जीबी डेटा मिलेंगे। 309 रुपये या उससे अधिक के रिचार्ज पर ग्राहक अपने मोबाइल पर पांच जीबी अतिरिक्त डेटा का लाभ उठा सकेंगे।
(आईएएनएस)

[@ रेलवे स्टेशनों के अजीब नाम! कहीं बीवी का प्यार तो कहीं दीवाना...]


[@ पुराने प्यार को भुलाने के लिए...]


[@ अगर वाइफ को करना हो इम्प्रेस]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0