businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारुति वेगन आर के सीएनजी वेरिएंट ले आएं घर, इतनी खर्च करना होगा, पढ़ें…

Source : business.khaskhabar.com | May 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 bring home the cng variant of maruti wagon r you will have to spend this much read… 814438
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
भारत में कई सेगमेंट में कार बेचने वाले मारुति सुजुकी का बाजार में अलग ही रुतबा है। निर्माता की ओर से हैचबैक कार सेगमेंट में मारुति वेगन आर को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट को खरीदकर घर लाना हो तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की ईएमआई जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

मारुति वेगन आर की कीमतः 
मारुति सुजुकी की ओर से वैगन आर के CNG को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.89 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 25 हजार रुपये के रजिस्ट्रेशन के साथ ही करीब 34 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। फास्टटैग के लिए भी 600 रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 6.55 लाख रुपये हो जाती है। 

इतनी आएगी ईएमआईः 
अगर Maruti Wagon R के CNG वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.55 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 5.55 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 8931 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

कितनी महंगी पड़ेगी कारः 
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 5.55 लाख रुपये का बैंक से कार लोन लेते हैं, तो आपको सात साल तक 8931 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Suzuki Wagon R के CNG वेरिएंट के लिए करीब 1.95 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 8.50 लाख रुपये हो जाएगी। 

इनसे होता है मुकाबलाः 

Maruti Suzuki की ओर से Wagon R को एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस कार का सीधा मुकाबला Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio के अलावा Renault Kwid, Tata Tiago और Hyundai Grand Nios i10 जैसी हैचबैक कारों के साथ होता है।

[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0