businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ब्रिक्स नवीन विकास बैंक ने पहला ऋण समझौता किया

Source : business.khaskhabar.com | Dec 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 brics new development bank first loan agreement 144558शंघाई। ब्रिक्स नवीन विकास बैंक (एनडीबी) ने बुधवार को चीन में एक सौर परियोजना के लिए 52.5 करोड़ युआन (7.5 करोड़ डॉलर) के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
यह ऋण 17 साल की परिपक्वता अवधि के साथ शंघाई लिंगाग डिस्ट्रिब्यूटेड सोलर पॉवर प्रोजक्ट को दिया गया है। ऋण समझौते पर एनडीबी, चीन के वित्त मंत्रालय और शंघाई नगरपालिका सरकार ने हस्ताक्षर किए।
एनडीबी के अध्यक्ष के.वी. कामथ ने कहा, ‘‘सौर ऊर्जा परियोजना दूरदर्शी और हरित निवेश का एक अच्छा उदाहरण है।’’

चीन के उप वित्त मंत्री शी यायोबिन ने कहा कि वैश्विक आर्थिक सुस्ती उबरने में एनडीबी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
(आईएएनएस/सिन्हुआ)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0