businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में ब्लैकबेरी की HCL से साझेदारी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 17, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 blackberry makes hcl infosystems partner in india 47108मुंबई। कनाडा की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ब्लैकबेरी ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत में अपने उद्यम सॉफ्टवेयर उत्पादों और सेवाओं के लिए चैनल तथा वितरण नेटवर्क का विस्तार करने के लिए एचसीएल इंफोसिस्टम्स से साझेदारी की है।

ब्लैकबेरी के वैश्विक चैनल के उपाध्यक्ष रिचर्ड मैकलियोड ने एक बयान में कहा, भारत में एचसीएल इंफोसिस्टम्स जैसी स्थापित साझेदार के साथ काम करके हम अपने साझेदारों के लिए विकास और अपने ग्राहकों को अपने समाधान हासिल करने के लिए विश्वस्तरीय सहयोग देना चाहते हैं और संगठनों को अपनी मोबिलिटी रणनीति को और बेहतर करने में मदद करना चाहते हैं।

इस साझेदारी से कारोबारी ग्राहकों के लिए ब्लैकबेरी के उद्यम मोबिलिटी पोर्टफोलियो की उपलब्धता बढ जाएगी। इसके तहत एचसीएल इंफोसिस्टम्स के विशाल देशव्यापी उद्यम वितरण साझेदार नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0