businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

उर्जित पटेल का मूलवेतन 2.5 लाख

Source : business.khaskhabar.com | Apr 02, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 basic salary of rbi governor hiked to 25 lakh 193303नई दिल्ली। रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल और डिप्टी गवर्नर की सैलरी में करीब तीन गुना बढोतरी की गई है। अब आरबीआई गवर्नर को हर महीने 2.5 लाख रूपये की बेसिक सैलरी, वहीं डिप्टी गवर्नर को 2.25 लाख रूपये की बेसिक सैलरी मिला करेगी।

बता दें कि अब तक गवर्नर की बेसिक सैलरी 90,000 रूपये तथा उनके डिप्टी गवर्नर का बेसिक 80,000 रूपये था, जिसे 1 जनवरी 2016 से संशोधित किया गया है।

सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय बैंक ने कहा कि वित्त मंत्रालय की 21 फरवरी की सूचना के अनुसार, गवर्नर और डिप्टी गवर्नर के बेसिक सैलरी को संशोधित किया गया है. इस संशोधन के बाद गवर्नर उर्जित पटेल की बेसिक सैलरी 2,50,000 रूपये प्रति महीने, जबकि डिप्टी गवर्नर का 2,25,000 रूपये प्रति महीने होगा। गवर्नर और डिप्टी गवर्नर को बेसिक सैलरी के अलावा महंगाई भत्ता सहित कई दूसरे भत्ते भी मिलेंगे।

[@ जानिए, दिमाग कैसे रोकता है गैरजरूरी सूचनाएं]


[@ चुकंदर के लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप]


[@ हनुमानजी का आंसू देखने दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0