businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑटोमैटिक कार ड्राइव करते समय ये चार गलतियां न करें, नहीं तो बर्बाद हो जाएगा गियर बाक्स

Source : business.khaskhabar.com | May 23, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 avoid these four mistakes when driving an automatic car or you could ruin your gearbox 815703
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारत में ज्यादातर घर में आटोमैटिक कार है। लेकिन लोग परेशान रहते हैं कि इस कार कैसे मेंटेन रखें। मैनुअल कार की तरह इसमें बार-बार क्लच दबाने और गियर बदलने का झंझट नहीं होता है। लेकिन, इसे चलाने का तरीका मैनुअल कार से काफी अलग होता है। कई लोग अनजाने में ड्राइविंग के दौरान ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे कार का गियरबॉक्स बर्बाद हो जाता है। 

यह ऑटोमैटिक कार चालकों द्वारा की जाने वाली सबसे आम लेकिन खतरनाक गलती है। जब कार पूरी तरह न रुकी हो तो कभी भी गियर को ड्राइव (D) से रिवर्स (R) या पार्क (P) मोड पर न डालें। ऐसा करने से गियरबॉक्स के अंदरूनी पुर्जों पर भारी दबाव पड़ता है जिससे गियरबॉक्स तुरंत टूट या खराब हो सकता है। इसलिए गियर बदलने से पहले कार पूरी तरह से रोकें। 

ढलान पर न्यूट्रल का इस्तेमालः 

कई लोह माइलेज बचाने के चक्कर में ढलान या फ्लाईओवर से उतरते समय कार को न्यूट्रल मोड पर न डालें। यह तरीका न सिर्फ असुरक्षित है बल्कि कार को भी नुकसान पहुंचता है। न्यूट्रल पर डालने से कार पर से आपका कंट्रोल कम हो जाता है। साथ ही, इससे गियरबॉक्स को मिलने वाला ऑयल सप्लाई रुक जाता है जिससे गियरबॉक्स के पुर्जे आपस में रगड़ खाकर गर्म हो जाते हैं और खराब हो सकते हैं। 

ट्रैफिक सिग्नल पर पार्क मोडः 

लाल बत्ती या भारी ट्रैफिक में जब गाड़ी कुछ देर के लिए रुकती है तो कई लोग तुरंत P मोड लगा देते हैं। पार्क मोड का इस्तेमाल सिर्फ गाड़ी को पूरी तरह खड़ी करके बंद करने के लिए होता है। ट्रैफिक में बार-बार P मोड का इस्तेमाल करने से इसके लॉकिंग पिन पर दबाव पड़ता है। अगर आप ट्रैफिक में खड़े हैं तो सिर्फ ब्रेक दबाकर रखें या गाड़ी को N पर डाल दें। 

पी मोड पर गाड़ी छोड़नाः 
जब आप कार पार्क करते हैं तो सीधे P मोड डालकर पैर हटा लेना गलत है। इससे कार का पूरा वजन गियरबॉक्स के एक छोटे से हिस्से पर आ जाता है। कार पार्क करने का सही तरीका यह है कि पहले गाड़ी रोकें, उसे N मोड पर लाएं, फिर हैंडब्रेक खींचे जिससे गाड़ी का पूरा वजन ब्रेक पर आ जाए। इसके बाद ही गियर को P मोड पर शिफ्ट करें।

[@ गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय]


[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]


[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0