businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तेज गर्मी में फेल न हो जाएं कार के ब्रेक, दुरुस्त रखने के लिए अपनाएं ये पांच तरीके

Source : business.khaskhabar.com | Jun 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 avoid car brake failure in extreme heat follow these five methods to keep them in good condition 823242
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
तेज गर्मी में वाहनों में सबसे बड़ी समस्या ब्रेक फेल होना होती है। इसलिए लगातार ड्राइविंग, बार-बार ब्रेक लगाने और सड़क की गर्मी के कारण ब्रेक पैड्स, डिस्क और ब्रेक फ्लूइड प्रभावित हो सकते हैं। अगर समय रहते इनकी देखभाल न की जाए, तो ब्रेकिंग परफॉर्मेंस कमजोर पड़ सकती है और दुर्घटना का जोखिम बढ़ सकता है। 

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब हम गाड़ी चलाते हैं, तो हर बार ब्रेक लगाने पर घर्षण पैदा होता है, जिससे ब्रेक पैड्स और डिस्क में गर्मी उत्पन्न होती है। गर्मियों में बाहरी तापमान पहले से ही अधिक होता है, इसलिए ब्रेकिंग सिस्टम को अतिरिक्त गर्मी झेलनी पड़ती है। यही वजह है कि इस मौसम में ब्रेक्स की नियमित जांच बेहद जरूरी मानी जाती है। 

ब्रेक फ्लूइड की नियमित जांच करेंः 

ब्रेक फ्लूइड पूरे ब्रेकिंग सिस्टम का अहम हिस्सा होता है। गर्मी के मौसम में इसका स्तर कम हो सकता है या इसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि महीने में कम से कम एक बार बोनट खोलकर ब्रेक फ्लूइड का लेवल जरूर जांचें। अगर फ्लूइड का रंग गहरा या काला दिखाई दे, तो उसे तुरंत बदलवा लेना चाहिए। 

ब्रेक पैड्स की मोटाई पर रखें नजरः 

लगातार इस्तेमाल और बार-बार ब्रेक लगाने से पैड्स घिसते रहते हैं। गर्मियों में यह प्रक्रिया और तेज हो सकती है। इस अगर ब्रेक लगाते समय चीं-चीं की आवाज आए या धातु रगड़ने जैसी ध्वनि सुनाई दे, तो यह संकेत हो सकता है कि ब्रेक पैड्स बदलने का समय आ गया है। 

डिस्क और रोटर्स की स्थिति को न करें नजरअंदाजः 

यह गलती अक्सर लोग कर देते हैं। देखिए अत्यधिक गर्मी और लगातार घर्षण से ब्रेक डिस्क प्रभावित हो सकती है। कई बार तो डिस्क मुड़ जाती है या उसमें दरारें भी आ सकती हैं। इसलिए ब्रेक दबाते समय अगर स्टीयरिंग व्हील या ब्रेक पेडल में कंपन महसूस हो, तो तुरंत डिस्क और रोटर्स की जांच करवानी चाहिए। 

ड्राइविंग स्टाइल में करें छोटा बदलावः 

गर्मियों में सुरक्षित ब्रेकिंग के लिए ड्राइविंग स्टाइल भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। ढलान पर लगातार ब्रेक दबाकर गाड़ी चलाने के बजाय लोअर गियर का उपयोग करें और इंजन ब्रेकिंग का सहारा लें। साथ ही सामने चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें ताकि अचानक ब्रेक लगाने की नौबत न आए। 

समय पर कराएं ब्रेक सर्विसिंगः 

लंबी यात्रा पर निकलने से पहले या गर्मियों की शुरुआत में एक बार पूरी ब्रेक सर्विसिंग करवाना समझदारी भरा कदम हो सकता है। ब्रेक कैलिपर्स की ग्रीसिंग, ब्रेक लाइनों की जांच, सिस्टम की सफाई और एयर ब्लीडिंग जैसी प्रक्रियाएं ब्रेकिंग सिस्टम को बेहतर स्थिति में बनाए रखने में मदद करती हैं।

[@ सजा-ए-मौत से बचने के लिए जेल में हुई प्रेग्नेंट]


[@ सावधान! मोटापे से पेट के कैंसर का खतरा]


[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0