businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आवाज से कंट्रोल होगा एथर का स्कूटर, कितनी देर में पहुंचेंगे गंतव्य तक यह भी बताएगा

Source : business.khaskhabar.com | Jun 10, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 ather scooter will be voice controlled and will also tell you how long it will take to reach your destination 820216ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
एथर ने ग्राहकों के लिए Voice of Ather फीचर का रोलआउट पूरा कर लिया है। इस फीचर की घोषणा पहली बार Ather Community Day 2025 में AtherStack 7 अपडेट के हिस्से के रूप में की गई थी। यह फीचर राइडर्स को अपनी भाषा में कमांड देकर Ather Scooter से बातचीत करने की सुविधा देता है। ठीक वैसे ही जैसे आप SIRI या Google Assistant जैसे फीचर्स इस्तेमाल करते हैं। 

Voice of Ather एक बड़े लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर काम करता है जिसे भारतीय लहजे और बोलचाल की भाषा को समझ के लिए तैयार किया गया है। इसके जरिए राइडर्स तय शब्दों के बजाय आम बातचीत की भाषा में कमांड दे सकते हैं। यह फीचर मुख्य रूर से 4 बड़े कामों को संभाल सकता है। 

ये हैं चार कामः 

पहला है नेविगेशन जिसमें राइडर्स पूछ सकते हैं जैसे- ऑफिस पहुंचने में समय कितना लगेगा? 

दूसरा है व्हीकल सेटिंग जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल को रेन मोड पर बदलें या स्क्रीन की ब्राइटनेस बढ़ाएं जैसे कमांड दिया जा सकता है। 

तीसरा है कॉल्स और नॉटिफिकेशन जिसमें कॉल्स और मैसेज को बोलकर कंट्रोल किया जा सकता है। 

आखिरी काम है मीडिया कंट्रोल्स जो गाना या मीडिया को आवाज के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। 

हेडसेट के साथ करेगा कामः 

यह सिस्टम Ather Halo स्मार्ट हेलमेट के साथ-साथ किसी भी सामान्य ब्लूटूथ हेडसेट के साथ भी काम करता है। इसका मतलब है कि राइडर्स सेना या कार्डो जैसे इंटरकॉम डिवाइस का इस्तेमाल करक भी इस फीचप का पूरा फायदा उठा सकते हैं। 

कंपनी के सीईओ ने बताया कि विकास के अगले चरण में इस बातचीत को टू-वे बनाया जाएगा। इससे स्कूटर सिर्फ कमांड का जवाब देने के बजाय खुद से भी राइडर से बात कर सकेगा। यह बदलाव Ather के AtherStack7 रोडमैप के मुताबिक है जिसमें सड़कों पर गड्ढों की चेतावनी, पार्क-सेफ नॉटिफिकेशन और टायर प्रेशर की चेतावनी जैसे वॉयस-बेस्ड अलर्ट शामिल हैं।

[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]


[@ सजा-ए-मौत से बचने के लिए जेल में हुई प्रेग्नेंट]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0