businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एथर रिज्टा हो गई महंगी, जानें किस वेरिएंट की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 ather rizta gets costlier find out the price hike for each variant 818901
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारत में ईवी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए एथर ने इस सेगमेंट में कई विकल्प ग्राहकों के लिए आफर किए हैं। निर्माता की ओर से ऑफर किए जाने वाले Ather Rizta की कीमत को बढ़ा दिया गया है। अब इस स्कूटर को खरीदना कितना महंगा हो गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। एथर की ओर से रिज्टा को इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कूटर को खरीदना अब महंगा हो गया है। निर्माता की ओर से इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। 

इतनी बढ़ी कीमतः 

जानकारी के मुताबिक एथर की ओर से इस स्कूटर की कीमत में तीन से चार हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इसके सभी वेरिएंट्स पर एक समान कीमत को नहीं बढ़ाया गया है। एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेस वेरिएंट की कीमत में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके टॉप वेरिएंट्स की कीमत में चार हजार रुपये तक की बढ़ोतरी को किया गया है। इस बढ़ोतरी को निर्माता की ओर से तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है। 


इतनी दमदार बैटरीः 

Ather की ओर से Rizta S में 3.7 किलोवाट आवर की बैटरी की क्षमता के साथ ऑफर किया गया है। इस बैटरी के साथ स्कूटर को सिंगल चार्ज में 159 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसे चार्ज करने में चार घंटे 30 मिनट लगते हैं और इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसमें आईपी 66 रेटिंग वाली मोटर और आईपी 67 रेटिंग बैटरी मिलती है। 


ऐसे हैं फीचर्सः 
Ather Rizta S में 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और फ्रंट स्टोरेज, सबसे बड़ी सीट, सात इंच डिस्प्ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ऑटो होल्ड, फॉल सेफ, ईएसएस, टो और थेफ्ट अलर्ट, फाइंड माई स्कूटर, ओटीए अपडेट्स जैसे कई फीचर्स दे रही है। 

इतनी हुई कीमतः 

कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.59 लाख रुपये है।

[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0