एप्रिलिया एसएक्सआर 175 मैक्सी स्कूटर सितंबर में होगा लॉन्च
Source : business.khaskhabar.com | Aug 11, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली बड़े डिस्प्लेसमेंट वाले स्पोर्टी और मैक्सी स्कूटर सेगमेंट में जल्द ही काफी तेजी आ सकती है। Aprilia के पास पहले से ही इस सेगमेंट में SR 175 hp.e के साथ मैक्सी स्कूटर मौजूद है जो 175cc इंजन वाला स्पोर्टी स्कूटर है। अब इसी SR 175 hp.3 का एक SXR वर्जन मैक्सी स्कूटर डिजाइन लैंग्वेज के साथ आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Aprilia SXR 175 hp.e सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकता है।
Aprilia SXR 175 का लॉन्चः SR 175 hp.3 एक स्पोर्टी स्कूटर है तो वहीं आने वाला Aprilia का आने वाला SXR 175 hp.3 मैक्सी स्कूटर के तौर पर आएगा। डिजाइन की बात करें तो, उम्मीद है कि अपने SXR 160 और SXR 125 जैसे ही लुक रखेगा लेकिन इसमें SR 175 hp.3 वाला नया बड़ा इंजन होगा। इसके अलावा, आगे की फेयरिंग और लंबा विंडशील्ड भी वैसा ही मिल सकता है।
ये मिलेंगे फीचर्सः आने वाली Aprilia SXR 175 में सुपरबाइक जैसे LED हेडलाइट सेटअप, बड़ां हैंडलबार काउल, सिंगल-पीस स्टेप्ड सीट, फ्लोइंग साइड बॉडी पैनल, LED टेललाइट्स सेटअप, सिंगल-पीस पिलियन ग्रैब रेस, साइड-स्लंग एग्जॉस्ट सेटअप और बाकी डिजाइन एलिमेंट्स को आगे ले जाने की उम्मीद है।
व्हील्स और फीचर्सः SXR 125 और SXR 160 की तरह Aprilia India इसमें भी 12-इंच के अलॉय व्हील दे सकती है। बता दें कि Aerox 155, Xoom 160 और ADV 160 में 14-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। SXR 175 भी TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ला सकता है। इस TFT क्लस्टर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। साथ ही, इसमें 20 से 25 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज भी मिल सकती है।
इंजन और परफॉर्मेंसः Aprilia SXR 175 के मुकाबले वाले स्कूटर्स में लिक्विड-कूल्ड इंजन आता है। हालांकि, Aprilia SXR 175 का 175 hp.3 इंजन एक एयर-कूल्ड 174.7cc सिंगल-सिलिंडर इंजन है जो CVT गियरबॉक्स के साथ 13.26P की पावर और 14.14nm का टॉर्क जनरेट करता है।
[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां!
]
[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]
[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]