businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप्पल ने ओएस बाजार में स्थिति मजबूत की : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | July 19, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 apple gains in os market equals brand share with samsung in us report 327833सैन फ्रांसिस्को। एप्पल ने साल 2018 की दूसरी तिमाही में अमेरिकी स्मार्टफोन बाजार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत की है, जिससे एंड्रायड की बाजार हिस्सेदारी कम हुई है, साथ ही एप्पल ब्रांड मूल्य के मामले में सैमसंग के बराबर आ गई है। एक रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

कंज्यूमर इंटेलिजेंस रिसर्च पार्टनर्स (सीआईआरपी) ने कहा कि आईफोन निर्माता ने अमेरिका में 36 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल की है, जबकि एंड्रायड की बाजार हिस्सेदारी 63 फीसदी है।

वहीं, बात जब ब्रांड लायल्टी की आती है तो समीक्षाधीन तिमाही में एप्पल की हिस्सेदारी 36 फीसदी रही, जबकि सैमसंग की भी 36 फीसदी रही।

एप्पल इनसाइडर की रिपोर्ट में सीआईआरपी के भागीदार और सहसंस्थापक जोश लोविट्ज के हवाले से बताया गया, ‘‘एप्पल के आईओस ने एक्टिवेशन के मामले में अपनी हिस्सेदारी पिछली तिमाही और एक साल पहले की तिमाही की तुलना में मजबूत की है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘यह एक साल पहले की तुलना में ठीक विपरीत है, जबकि 2017 की मार्च में खत्म हुई तिमाही में एप्पल की बाजार हिस्सेदारी घट रही थी। जैसा कि हमने पहले देखा है, उपभोक्ता एक ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रति तेजी से वफादार बन गए हैं।’’
(आईएएनएस)

[@ बच्चों के सिर के पीछे मारने से पहले सोचें, क्योंकि...]


[@ गजब! शादी के दिन दूल्हे के मन में उठते है ये सवाल]


[@ ठाकुरजी की बदली दिनचर्या, ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0