businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अमेजननॉऊ एप अब दिल्ली, मुंबई में भी उपलब्ध

Source : business.khaskhabar.com | Dec 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 amazonnow app now available in delhi mumbai 143252बेंगलुरू । अमेजन इंडिया ने सोमवार को दिल्ली और मुंबई में अमेजननाऊ एप को लांच किया, जिसपर उपभोक्ता विभिन्न स्थानीय खुदरा दुकानों से रोजाना इस्तेमाल की 5,000 से अधिक अनिवार्य सामग्रियों की खरीदारी कर सकते हैं।

इस एप की मदद से खरीदारी करने पर केवल 2 घंटे में या पूर्वनिर्धारित समय के अनुसार उत्पादों की डिलीवरी की जाएगी।

अमेजन इंडिया के कैटेगरी लीडर सौरभ श्रीवास्तव ने एक बयान में बताया, ‘‘हमारा उद्देश्य हमारे प्लेटफार्म पर ग्राहकों को सबसे अच्छे चयन और मूल्य निर्धारण के साथ प्रसन्नता प्रदान करना है।’’

यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और 350 रुपये से अधिक मूल्य के सामान की खरीदारी पर मुफ्त डिलिवरी की जाती है।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0