businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अमेजन एलेक्सा भारत में 30,000 से अधिक स्किल्स की करती है पेशकश

Source : business.khaskhabar.com | Aug 30, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 amazon alexa offering over 30000 skills in india 401168बेंगलुरू। अमेजन ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत में एलेक्सा के ग्राहक 30,000 से अधिक स्किल्स को चुन सकते हैं, जो शीर्ष ब्रांड और डेवलपरों द्वारा पेश की गई है।

भारत में एलेक्सा स्किल्स स्टोर में विभिन्न श्रेणियों में स्किल्स हैं, जिसमें एस्ट्रोलॉजी, बॉलीवुड, क्रिकेट, भक्ति, मनोरंजन, शिक्षा, खाना पीना, होम सर्विसेज और किड्स समेत अन्य शामिल हैं।

अमेजन इंडिया के कंट्री मैनेजर (एलेक्सा स्किल्स और वॉयस सेवाएं) दिलीप आर. एस. ने एक बयान में कहा, ‘‘आज भारतीय ग्राहकों के लिए 40 एलेक्सा बिल्ट इन डिवाइसेज उपलब्ध है, जिसमें सोनी, एलजी, बोस, आईबॉल, पैनासोनिक और बोट समेत कई ब्रांड हैं।’’

अमेजन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि डेवलपर्स भारत के ग्राहकों के लिए नए हिन्दी वॉयस मॉडल के साथ एलेक्सा स्किल विकसित कर सकते हैं, जो एलेक्सा स्किल्स किट (एएसके) में उपलब्ध हैं।

हिन्दी के अलावा यूजर्स एलेक्सा से तमिल, मराठी, कन्नड़, बंगाली, तेलुगू और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी बात कर सकेंगे।

एलेक्सा फिलहाल 80 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है और 14 से अधिक भाषाएं बोलती है।

एलेक्सा के उपाध्यक्ष और मुख्य वैज्ञानिक रोहित प्रसाद ने हाल ही में आईएएनएस से कहा था कि कंपनी एलेक्सा की क्षेत्रीय भाषाओं में क्षमता विकसित करने पर काम कर रही है, जो अभी शुरुआती दौर में है।

फिलहाल, एलेक्सा कुछ हिंग्लिश कमांड्स समझने में ही सक्षम है।

(आईएएनएस)

[@ लडकियों से बोला टीचर-प्रेम के बिना संगीत नहीं...आ गई शामत]


[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]


[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0