businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

प्याज निर्यात पर सभी प्रतिबंध 1 जनवरी से खत्म हो जाएंगे

Source : business.khaskhabar.com | Dec 29, 2020 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 all restrictions on onion exports will end from january 1 463541नई दिल्ली। प्याज की सभी किस्मों पर निर्यात प्रतिबंध एक जनवरी, 2021 से हटा दिया जाएगा। राष्ट्रीय व्यापार निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब प्याज की किस्मों 'बेंगलोर रोज' और 'कृष्णपुरम' के निर्यात पर लगा प्रतिबंध एक जनवरी से हट जाएगा।

सामान्य प्याज के अलावा इन किस्मों के कटे हुए प्याज या इनका पाउडर भी निर्यात किया जा सकेगा।

सितंबर में केंद्र ने घरेलू कीमतों में वृद्धि के कारण प्याज के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया था।

सितंबर में जारी संशोधित नीति के तहत, बेंगलोर रोज और कृष्णपुरम प्याज सहित सभी किस्मों का निर्यात प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिसमें कटे हुए या पाउडर रूप में प्याज शामिल था।

हालांकि, सरकार ने अक्टूबर में कुछ प्रतिबंधों में ढील दी थी। (आईएएनएस)

[@ शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल]


[@ दुष्कर्म का शिकार होते बचीं फराह ]


[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0