businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयरसेल का रोज सुबह 2घंटे मुफ्त कॉल का ऑफर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 aircel launches 2 hours free talk offerनई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी एयरसेल ने मंगलवार से गुड मॉनिंüग ऑफर शुरू की है जिसके तहत उसके उपभोक्ता सुबह के दो घंटे मुफ्त कॉल कर सकेंगे।

कंपनी ने जारी बयान में कहा कि इस ऑफर के तहत उसके उपभोक्ता किसी भी लोकल एयरसेल नंबर पर सुबह छह बजे से आठ बजे तक मुफ्त कॉल कर सकेंगे। इसके तहत उपभोक्ता को प्रतिदिन पहले कॉल के लिए एक रूपये का भुगतान करना होगा तथा उसके बाद की सारी कॉल मुफ्त होंगी।

कंपनी ने कहा कि यह ऑफर उसके सभी 13 सर्किलों में उपलब्ध है। कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी अनुपम वासुदेव ने कहा कि हम अपने वर्तमान एवं नये उपभोक्ताओं के लिए गुड मॉनिंüग ऑफर पेश कर उत्साहित हैं। इसके तहत हमारे उपभोक्ता सिर्फ एक रूपये का भुगतान कर अपने दोस्तों एवं परिजनों से खूब बातें कर सकते हैं। इस ऑफर को विद्यार्थियों एवं कामकाजी युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0