businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी में 3.5 फीसदी गिरावट (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Apr 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Weekly Review: Sensex, Nifty fall 3.5 percent मुंबई। देश के शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 3.50 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह 3.53 फीसदी या 1004.16 अंकों की गिरावट के साथ शुक्रवार को 27,437.94 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.49 फीसदी या 300.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,305.25 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से पिछले सप्ताह दो में तेजी रही, जिसमें शामिल रहे टाटा स्टील (7.03 फीसदी) और टीसीएस (0.84 फीसदी)। सेंसेक्स में 28 शेयरों में गिरावट रही, जिनमें प्रमुख रहे विप्रो (10.82 फीसदी), सन फार्मा (8.63 फीसदी), इंफोसिस (8.51 फीसदी), सिप्ला (6.25 फीसदी) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (6.12 फीसदी)। गत सप्ताह मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तीन से पांच फीसदी गिरावट रही। मिडकैप 3.12 फीसदी या 336.13 अंकों की गिरावट के साथ 10,435.64 पर और स्मॉलकैप 5.28 फीसदी या 613.61 अंकों की गिरावट के साथ 11,008.62 पर बंद हुआ।

अन्य कारकों के अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी जून-सितंबर दक्षिण-पश्चिम मानसून सत्र में बारिश कम रहने के अनुमान ने बाजार की गिरावट में प्रमुख भूमिका निभाई। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार 22 अप्रैल को कहा कि आगामी सत्र में मानसूनी बारिश दीर्घावधि औसत का 93 फीसदी रहने का अनुमान है और इस अनुमान में पांच फीसदी कम या अधिक की चूक की गुंजाइश है। बारिश के दीर्घावधि औसत का 90-96 फीसदी रहने पर इसे कमजोर मानसून माना जाता है।

विभाग मानसून के दूसरे चरण का अनुमान जून 2015 में जारी करेगा। शुक्रवार 17 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद जारी आंक़डे के मुताबिक देश का वस्तु निर्यात मार्च 2015 में 21.06 फीसदी घटकर 2395.116 करो़ड डॉलर रहा, जबकि आयात 13.44 फीसदी घटकर 3574.468 करो़ड डॉलर रहा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0