businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने की कीमत 3 महीने के उच्चस्तर पर

Source : business.khaskhabar.com | Aug 22, 2015 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 Weak dollar expensive goldनई दिल्ली। सोने की कीमत शनिवार को एक बार फिर तीन महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 27,300 के आसपास बनी रही और 22 कैरेट सोने की कीमत 26,900 प्रति 10 ग्राम रही।

पी.पी. ज्वेलर्स के निदेशक राहुल गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "कीमत बढ़ने के साथ ही ग्राहकों की संख्या घट गई है। लोगों को उम्मीद थी कि कीमतें और गिरेंगी। लेकिन ऐसा लगता है कि सोना वाकई अब ऊपर चढ़ रहा है।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज के कॉमेक्स डिवीजन पर सोने के वायदा मूल्य में शुक्रवार को वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि डॉलर के कमजोर होने के कारण हुई है।दिसंबर डिलिवरी के लिए सोने का सर्वाधिक सक्रिय ठेका 6.4 डॉलर (0.55 प्रतिशत) बढ़कर प्रति औंस 1,159.60 डॉलर हो गया।इस सप्ताह के दौरान सोने का वायदा मूल्य 4.21 प्रतिशत बढ़ गया। यह वृद्धि इस वर्ष 16 जनवरी को समाप्त सप्ताह के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि है।

सोना मजबूत इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट हुई और डॉलर सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। यह सूचकांक प्रमुख मुद्राओं के बॉस्केट के मुकाबले डॉलर का एक पैमाना है। सोना और डॉलर की दिशा विपरीत होती है। डॉलर में मजबूती से सोने में गिरावट और डॉलर में गिरावट से सोने में मजबूती होती है।

शेयरों में गिरावट और डॉलर की कमजोरी पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक के इन मजबूत संकेतों का असर है कि फेडरल रिजर्व की ब्याज दर सितंबर में नहीं बढ़ेगी। फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में वृद्धि के कारण निवेशक सोने से दूर भागते हैं और लाभ वाली संपत्तियों की ओर झुकते हैं, क्योंकि सोने पर कोई ब्याज नहीं मिलता।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0