businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वोडाफोन इंडिया का कारोबार बढा

Source : business.khaskhabar.com | July 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Vodafone India Q1 revenue up 6.9 percent at Rs 11,017 croreनई दिल्ली। ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन को पहली तिमाही में कारोबार 6.9 प्रतिशत बढा है। कंपनी का कारोबार 1.13 अरब पौंड (लगभग 11,017 करोड रूपए) हो गई। कंपनी के लिए भारत तीसरा सबसे बडा बाजार है। कंपनी का कहना है कि विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियों तथा विदेशी विनिमय दर में बदलाव के प्रभाव को शामिल नहीं किया जाए तो भारत में इसकी आय वृद्धि 10.6 प्रतिशत रही। कंपनी का कहना है कि हालांकि उसकी वृद्धि दर पूर्व तिमाही की तुलना में 4.8 प्रतिशत घटी है क्योंकि ट्राई का मोबाइल टर्मिनेशनल रेट (एमटीआर) संबंधी फैसला अस्तित्व में आ गया। समीक्षाधीन तिमाही में भारत में कंपनी के डेटा की खपत बढकर 67,970 टेराबाइट हो गई जो कि गत वर्ष समान तिमाही में 37,707 टीबी थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0