businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अमेरिका का औद्योगिकी उत्पादन घटा

Source : business.khaskhabar.com | Sep 16, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 US industrial production droppedवाशिंगटन। अमेरिका का औद्योगिक उत्पादन अगस्त में कम रहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा कि अगस्त में अमेरिका का औद्योगिक उत्पादन 0.4 फीसदी कम रहा, जो जुलाई में 0.9 फीसदी अधिक रहा था।

आलोच्य अवधि में विनिर्माण उत्पादन 0.5 फीसदी कम रहा, जो जुलाई में 0.9 फीसदी अधिक था। फेड के मुताबिक, वाहन और वाहन उपकरणों का उत्पादन कम रहने से औद्योगिक उत्पादन में गिरावट रही। खनन उत्पादन अगस्त में 0.6 फीसदी कम रहा, जो जुलाई में 1.8 फीसदी अधिक था। उपयोगिता वस्तुओं का उत्पादन इस दौरान 0.6 फीसदी बढ़ा, जिसमें जुलाई में 0.2 फीसदी गिरावट रही थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0