businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गूगल द्वारा अधिग्रहण की अफवाह से चढ़े टि्वटर के शेयर

Source : business.khaskhabar.com | Apr 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Twitter stock rises amid Google takeover rumoursवाशिंगटन। दुनिया की सबसे ब़डी इंटरनेट कंपनी गूगल द्वारा सोशल साइट चलाने वाली कंपनी टि्वटर के अधिग्रहण की ताजा अफवाहों के चलते मंगलवार को टि्वटर के शेयरों की भारी खरीदारी हुई। इससे टि्वटर के बाजार पूंजीकरण में एक अरब डॉलर का इजाफा हुआ। मीडिया में आई रपटों के अनुसार, टि्वटर के साथ अधिग्रहण को लेकर दो कंपनियां गंभीर बातचीत में संलग्न थीं, जिनमें से एक कंपनी गूगल को माना जा रहा था।

टि्वटर ने कथित तौर पर निवेश समाधान देने वाली कंपनी गोल्डमैन सैक्स की सेवाएं ली हैं। 10 वर्ष पुरानी कंपनी टि्वटर का इस समय बाजार पूंजीकरण 34 अरब डॉलर से भी अधिक है तथा उसके 28.8 करो़ड शेयर धारक हर महीने खरीद-बेच करते हैं। दूसरी ओर इंटरनेट की अगुवा गूगल का बाजार पूंजीकरण 60 अरब डॉलर का है और विशेषज्ञों के अनुसार, सोशल मीडिया के मामले में गूगल, फेसबुक से काफी पीछे है।

जिस तरह माइक्रोसॉफ्ट को गूगल से ब़डा खतरा माना जा रहा है, ठीक उसी तरह गूगल को फेसबुक से ब़डा खतरा देखा जा रहा है। उपभोक्ताओं की संख्या और विज्ञापन से मिलने वाली आय के मामले में फेसबुक, गूगल को क़डी टक्कर दे रहा है। गूगल ने 2011 में अपनी सोशल साइट गूगल प्लस शुरू की, लेकिन फेसबुक के आगे यह कहीं पीछे है। समाचार पत्र "टेलीग्राफ" के अनुसार, टि्वटर का अधिग्रहण करने में गूगल की रूचि से संबंधित अफवाह कई वर्षो से चल रही है और खबरों के मुताबिक दोनों कंपनियों के अधिकारी इस संबंध में 2011 से ही बातचीत कर रहे हैं।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0