4के डिस्प्ले के साथ तोशिबा ने लॉन्च किया लैपटॉप
Source : business.khaskhabar.com | Sep 05, 2015 | 

बर्लिन। इलेक्ट्रोनिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी तोशिबा ने एक नया लैपटॉप लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को तोशिबा ने आईएफए 2015 इवेंट में लॉन्च किया। इस लैपटॉप की सबसे बडी खासियत इसकी डिस्प्ले स्क्रीन है। तोशिबा के इस नए नए लैपटॉप सेटेलाइट रेडियस 12 में कंपनी ने 12.5 इंच की 4के डिस्प्ले वाली स्क्रीन लगाई है।
तोशिबा का यह लैपटॉप दुनिया का पहला 4के डिस्प्ले वाला लैपटॉप है। साथ ही सेटेलाइट रेडियस 12 लैपटॉप कन्वर्टिबल भी है। इस लैपटॉप में कंपनी ने इंटेल कोर आई 7 प्रोसेसर दिया है। 8 जीबी की रैम के साथ कंपनी ने इसमें 312 जीबी की हार्ड डिस्क लगाई है। इसके और फीचर की बात करें तो इसमें 2 यूएसबी पोर्ट, ड्युल बैंड वाई फाई औ ब्लूटूथ जैसे फीचर भी मौजूद है। यह लैपटॉप विंडोज 10 के फुल वर्जन के साथ आएगा।
फिलहाल कंपनी ने इस लैपटॉप की कीमत की घोषणा नहीं की है। यह लैपटॉप दिसंबर माह में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।