businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गुड फ्राइडे पर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Apr 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 The stock market closed on Good Fridayमुंबई। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बंद रहे। इससे पहले गुरूवार को भी महावीर जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद थे। पिछले कारोबारी दिवस बुधवार को शेयर बाजार तेजी के रूख के साथ बंद हुए थे।

बुधवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 302.65 अंकों या 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 28,260.14 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 95.25 अंकों या 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 8,586.25 पर बंद हुए थे।

शेयर बाजार गुरूवार को महावीर जयंती के अवसर पर बंद रहे थे। अब शेयर बाजार अगले सप्ताह सोमवार को विधिवत खुलेंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0