businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय मुद्रा का संदर्भ मूल्य 64.04 रूपये प्रति डॉलर

Source : business.khaskhabar.com | May 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 The reference value of the Indian currency Rs 64.04 per dollarमुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को रूपये का संदर्भ मूल्य डॉलर के मुकाबले 64.04 रूपये और यूरो के मुकाबले 71.76 रूपये तय किया। इससे पिछले कार्य दिवस गुरूवार को यह मूल्य क्रमश: 63.88 रूपये और 72.51 रूपये निर्धारित किया गया था।

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी नियमित विज्ञçप्त में यह जानकारी दी। बैंक ने रूपये का संदर्भ मूल्य पाउंड के मुकाबले 99.03 रूपये तय किया, जो इससे पिछले सत्र को 97.20 रूपये था। बैंक ने रूपये का मूल्य प्रति 100 येन के मुकाबले 53.41 रूपये निर्धारित किया, जो इससे पिछले सत्र को 53.47 रूपये था।

डॉलर अमेरिका की, यूरो यूरोपीय संघ की, पाउंड ब्रिटेन की और येन जापान की आधिकारिक मुद्रा है। रिजर्व बैंक के बयान के मुताबिक, संदर्भ मूल्य कुछ चुने हुए बैंकों की दोपहर की दर पर आधारित होते हैं और एसडीआर-रूपया विनिमय दर इस संदर्भ दर पर आधारित होती है।

IANS

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0