businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तेल मूल्य 98.11 डॉलर प्रति बैरल

Source : business.khaskhabar.com | Sep 09, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 The oil price Dollar 98.11 per barrelमुंबई। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा मंगलवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सोमवार को 98.11 डॉलर प्रति बैरल रही। यह कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस शुRवार को 99.66 डॉलर प्रति बैरल थी। रूपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत सोमवार को 5,912.11 रूपये प्रति बैरल हो गई, जो शुRवार को 6,023.45 रूपये प्रति बैरल थी।
आलोच्य अवधि में भारतीय मुद्रा में तेल मूल्य में गिरावट दर्ज की गई। ऎसा डॉलर मुद्रा में तेल मूल्य घटने के कारण हुआ। इस दौरान डॉलर के मुकाबले रूपये के मूल्य में भी तेजी आई। सोमवार को रूपये/डॉलर की विनिमय दर 60.26 रूपये प्रति डॉलर रही।
 इससे पिछले कारोबारी दिवस शुRवार को यह विनिमय दर 60.44 रूपये प्रति डॉलर थी। एक बैरल 42 अमेरिकी गैलन या लगभग 159 लीटर या 35 इम्पीरियल गैलन के बराबर होता है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0