देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट
Source : business.khaskhabar.com | Dec 17, 2014 | 

मुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजरों में बुधवार को शुरूआती कारोबार में गिरावट का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब 09.27 बजे 32.12 अंकों की गिरावट के साथ 26749.32 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 15.90 अंकों की गिरावट के साथ 8,051.70 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 57.43 अंकों की गिरावट के साथ 26,724.01 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,041.20 पर खुला।