businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कारोबार में सेंसेक्स ने छुआ रिकार्ड ऊपरी स्तर

Source : business.khaskhabar.com | Sep 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 The Sensex touched the upper levels of business recordमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को दोपहर के कारोबार में तेजी का रूख देखा गया। इस दौरान प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने अब तक के जीवन काल के ऎतिहासिक ऊपरी स्तर छू लिया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दोपहर करीब एक बजे 152.28 अंकों की तेजी के साथ 27,178.98 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 49.75 अंकों की तेजी के साथ 8,136.60 पर कारोबार करते देखे गए। इस दौरान सेंसेक्स ने 27,248.79 के ऎतिहासिक ऊपरी स्तर और निफ्टी ने 8,149.25 के ऎतिहासिक ऊपरी स्तर को छुआ। इससे पहले बुधवार तीन सितंबर को सेंसेक्स ने 27,225.85 के ऎतिहासिक ऊपरी स्तर और निफ्टी ने भी उसी दिन 8,141.90 के ऎतिहासिक ऊपरी स्तर को छुआ था। सेंसेक्स सुबह 118.42 अंकों की तेजी के साथ 27,145.12 पर और निफ्टी 46.10 अंकों की तेजी के साथ 8,132.95 पर खुला।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0