दिल्ली सरकार नें केंद्र से 3000 करोड रूपये मांगे
Source : business.khaskhabar.com | Jun 10, 2015 | 

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को नगर निगम के सफाई कर्मियों को वेतन देने के लिए केंद्र से 3,000 करो़ड रूपये की मांग की। यह जानकारी एक सरकारी सूत्र ने दी। सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वित्त मंत्री अरूण जेटली से मिलकर यह राशि मांगी। एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने घोषणा की थी कि दिल्ली के दो नगर निगमों के सफाई कर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान करने के लिए वह 500 करो़ड रूपये जारी कर रही है। सफाईकर्मियों को गत तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। पूर्वी और उत्तरी नगर निगम के कई कर्मचारियों के कई समूह इस मुद्दे पर ह़डताल करते रहे हैं।