टाटा मोटर्स को मिला 2700 बसों का ठेका
Source : business.khaskhabar.com | Sep 02, 2014 |
मुंबई| वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कहा कि उसे जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम)-2 योजना के लिए 2,700 से अधिक शहरी बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। कंपनी ने कहा कि उसे कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम से 487 बसों की आपूर्ति और हिमाचल सड़क परिवहन निगम से 780 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। ये बसें टाटा मार्कोपोलो मॉडल की बसें होंगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, "ये ठेके जेएनएनयूआरएम-2 के तहत 2,700 से अधिक टाटा मोटर्स शहरी बसों के लिए मिले ठेके हिस्से हैं।"
कंपनी ने बताया कि इन बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। इन बसों में गलियारा अधिक चौरा होगा, खिड़कियां अधिक बड़ी होंगी। इनके दरवाजे चौड़े होंगे तथा जमीन से उनकी ऊंचाई अपेक्षाकृत कम होगी।