businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा कम्युनिकेशंस ने 1000 वां इंडिकैश एटीएम लगाया

Source : business.khaskhabar.com | Mar 25, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Tata Communications 1000th ATM imposed Indikasनई दिल्ली| टाटा कम्युनिकेशंस पेमेंट सोल्युशंस लिमिटेड (टीसीपीएसएल) ने सोमवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपना 1,000वां इंडिकैश एटीएम स्थापित किया है। टीसीपीएसएल टाटा कम्युनिकेशंस की सौ फीसदी स्वामित्व वाली कंपनी है और यह देश का पहला ह्वाइट लेवल एटीएम नेटवर्क है।

1,000वां ऑटोमैटिक टेलर मशीन (एटीएम) गुड़गांव के भोंडसी गांव में लगाया गया।

टीसीपीएसएल ने एक बयान में कहा कि वह जून 2016 तक देश भर में 15,000 एटीएम स्थापित करेगी। इसमें छोटे शहरों पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाएगा।

भारत में एटीएम का घनत्व कई देशों से कम है। यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 125 एटीएम हैं। दूसरी ओर अमेरिका में इतनी ही आबादी पर 1,390 एटीएम, ब्रिटेन में 530 एटीएम और चीन में 211 एटीएम हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0