businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टीवीएस मोटर, आइशर मोटर्स की बिक्री बढी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 02, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 TVS Motor, Eicher Motors log sales growth in November चेन्नई। दुपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसके वाहनों की बिक्री नवंबर में साल-दर-साल आधार पर 36 फीसदी बढी है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने गत माह 2,20,046 वाहन (दुपहिया 2,10,979, तिपहिया 9,067) बेचे हैं, जबकि एक साल पहले समान अवधि में 1,61,908 वाहन (दुपहिया 1,55,604 तिपहिया 6,304) बेचे थे। निर्यात आलोच्य अवधि में 55 फीसदी बढ़कर 39,215 वाहनों का हुआ। यह संख्या गत कारोबारी वर्ष की समान अवधि में 25,338 थी। दूसरी ओर आइशर मोटर्स लिमिटेड की दुपहिया इकाई रॉयल एनफील्ड ने गत महीने 27,542 दुपहिया बेचे, जबकि गत वर्ष की समान अवधि की संख्या 18,131 थी।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0