businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स रिकार्ड उच्च स्तर पर

Source : business.khaskhabar.com | Aug 19, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock markets up in early tradeमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को दोपहर तक के कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने जीवन काल का ऎतिहासिक उच्च स्तर छू लिया। दोपहर करीब 1.44 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 26.95 अंकों की तेजी के साथ 26,417.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.20 अंकों की तेजी के साथ 7,893.45 पर कारोबार कर रहा था।
दोपहर तक के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,530.67 के ऎतिहासिक ऊपरी और 26,395.17 के निचले स्तर को छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने सोमवार को अपने तब तक के जीवन काल के ऎतिहासिक उच्च स्तर 26,413.11 को छुआ था और ऎतिहासिक उच्च स्तर 26,390.96 पर बंद हुआ था।
 निफ्टी ने इस दौरान 7,918.55 के ऎतिहासिक ऊपरी और 7,881.15 के निचले स्तर को छुआ। इससे पहले निफ्टी ने सोमवार को अपने तब तक के जीवन काल के ऎतिहासिक उच्च स्तर 7,880.50 को छुआ था और ऎतिहासिक उच्च स्तर 7,874.25 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स सुबह 91.60 अंकों की तेजी के साथ 26,482.56 पर और निफ्टी 26.75 अंकों की तेजी के साथ 7,901.00 पर खुला था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0