businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों के शुरूआती कारोबार में मिलाजुला रूख

Source : business.khaskhabar.com | Jun 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock markets turned mixed in early tradingमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरूआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को मिलाजुला रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 17.73 अंकों की तेजी के साथ 26,388.71 पर कारोबार करते देखा गया, जबकि निफ्टी के कारोबार में लगभग इसी समय गिरावट देखी गई। निफ्टी इस वक्त 4.95 अंकों की गिरावट के साथ 7,960.40 पर कारोबार कर रहा था। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.66 अंकों की गिरावट के साथ 26,340.32 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,959.85 पर खुला।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0