शेयर बाजारों के शुरूआती कारोबार में गिरावट
Source : business.khaskhabar.com | July 08, 2015 |
मुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरूआती कारोबार में बुधवार को गिरावट का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.02 बजे 201.72 अंकों की गिरावट के साथ 27,969.97 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 63.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,447.55 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 140.24 अंकों की गिरावट के साथ 28,031.45 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 71.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,439.20 पर खुला।