businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार : तिमाही परिणाम, आर्थिक आंक़डों पर रहेगी नजर

Source : business.khaskhabar.com | Apr 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock market: quarterly results will look at economic dataमुंबई। देश के शेयर बाजारों में आगामी संक्षिप्त कारोबारी सप्ताह में निवेशकों की नजर जनवरी-मार्च तिमाही के परिणामों और सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले प्रमुख आंक़डों पर टिकी रहेगी। मंगलवार (14 अप्रैल) को बाजार डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर बंद रहेगा।

आगामी सप्ताह में निवेशकों की नजर विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेश (डीआईआई) के आंक़डों, वैश्विक बाजारों के रूझान, डॉलर के मुकाबले रूपये की चाल और तेल की कीमतों पर बनी रहेगी। बाजार अगले सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार 10 अप्रैल को जारी औद्योगिक विकास के आंक़डे पर प्रतिक्रिया करेगा। शुक्रवार को जारी आंक़डे के मुताबिक, फरवरी 2015 में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 5 फीसदी रही, जो जनवरी में 2.6 फीसदी थी।

निवेशकों की निगाह अगले सप्ताह सरकारी तेल विपणन कंपनियों के शेयरों पर रहेगी, जो तेल मूल्य की समीक्षा करेंगी। तेल कंपनियां हर महीने के बीच में और आखिर में गत दो सप्ताह में आयातित तेल की औसत कीमत के आधार पर तेल मूल्य की समीक्षा करती हैं। बाजार का अगला महत्वपूर्ण चरण कंपनियों की चौथी तिमाही के परिणामों की घोषणा का है, जो अगले सप्ताह से शुरू होगी।

मंगलवार को एसीसी और डीसीबी बैंक, बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, टीवी18 ब्रॉडकास्ट, इंफोमीडिया प्रेस और नेटवर्क 18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड, गुरूवार को इंडसइंड बैंक और टीसीएस तथा शुक्रवार को आरएस सॉफ्टवेयर और रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने तिमाही परिणाम की घोषणा करेंगी। सरकार सोमवार 13 अप्रैल को उपभोक्ता महंगाई दर के आंक़डे जारी करेगी। मंगलवार 14 अप्रैल को सरकार थोक महंगाई दर के आंक़डे जारी करेगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0