businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार : एफएंडओ परिपक्वता से पहले उतार-चढ़ाव संभव

Source : business.khaskhabar.com | Dec 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock market: F and O movement possible before maturityमुंबई। देश के शेयर बाजारों में अगले सप्ताह वायदा एवं विकल्प सौदों (एफएंडओ) की परिपक्वता से पहले उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। एफएंडओ सौदे गुरूवार 31 दिसंबर को परिपक्व होंगे। अगले सप्ताह महत्वपूर्ण आर्थिक आंक़डों, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेश (डीआईआई) के आंक़डों, डॉलर के मुकाबले रूपये की चाल और तेल की कीमतों पर भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी। वाहन कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की विशेष निगाह होगी।

ये कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पिछले महीने हुई बिक्री के आंक़डे जारी करनी शुरू करती हैं। अगले सप्ताह सरकारी तेल विपणन कंपनियों के शेयरों पर भी विशेष निगाह रहेगी। ये कंपनियां हर महीने मध्य और आखिर में गत दो सप्ताह के अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों के आधार पर तेल कीमतों की समीक्षा करती हैं। तेल विपणन कंपनियां हर महीने की आखिरी तारीख को विमान ईधन कीमतों की भी समीक्षा करती हैं। विमान ईधन कीमतों की होने वाली समीक्षा के कारण विमानन कंपनियों के शेयरों पर भी नजर रहेगी। विमानन कंपनियों के संचालन खर्च का एक ब़डा हिस्सा ईधन पर खर्च होता है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0