businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार : एफएंडओ परिपक्वता से उतार-चढ़ाव संभव

Source : business.khaskhabar.com | Nov 22, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock market: F and O maturity fluctuations possibleमुंबई। देश के शेयर बाजारों में अगले संक्षिप्त सप्ताह में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) सौदों की परिपक्वता के कारण उतार-चढ़ाव देखी जा सकती है। नवंबर महीने के एफएंडओ सौदे गुरूवार 26 नवंबर को परिपक्व होंगे। अगले सप्ताह बुधवार 25 नवंबर को गुरूनानक जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे। अगले सप्ताह निवेशकों की नजर वैश्विक रूझानों, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेश (डीआईआई) के आक़डों, डॉलर के मुकाबले रूपये की चाल और तेल की कीमतों पर भी बनी रहेगी। अगले सप्ताह अमेरिका में मंगलवार 24 नवंबर 2015 को तीसरी तिमाही के विकास दर के आंक़डे जारी होंगे। सोमवार 23 नवंबर को यूरोजोन के लिए नवंबर महीने के मार्किट पीएमआई आंक़डे जारी होंगे। अमेरिका के लिए नवंबर महीने के मार्किट पीएमआई आंक़डे बुधवार 25 नवंबर को जारी होंगे। बुधवार को ही अमेरिका में नवंबर 2015 के लिए प्रारंभिक बेरोजगारी भत्ता संबंधी आंक़डे जारी होंगे। जापान गुरूवार 26 नवंबर को अक्टूबर महीने के बेरोजगारी के आंक़डे जारी करेगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0