businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दशहरा पर शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Oct 22, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock market closed on Dussehraमुंबई। देश के शेयर बाजार गुरूवार को दशहरे के अवसर पर बंद हैं। बाजार नियमित कारोबार के लिए कल यानी शुक्रवार को खुलेंगे। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में एक दिन पहले यानी बुधवार को गिरावट रही थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 19.17 अंकों की गिरावट के साथ 27,287.66 पर और निफ्टी 9.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,251.70 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचंकाक सेंसेक्स सुबह 5.52 अंकों की बढ़त के साथ 27,312.35 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,445.24 के ऊपरी और 27,190.55 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 3.30 अंकों की कमजोरी के साथ 8,258.35 पर खुला। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,294.40 के ऊपरी और 8,217.15 के निचले स्तर को छुआ।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0