businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गांधी जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Oct 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock Market closed on the occasion of Gandhi Jayantiमुंबई। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बंद हैं। बाजार नियमित कारोबार के लिए अगले सप्ताह सोमवार को खुलेगा। प्रमुख सूचकांकों में एक दिन पहले गुरूवार को तेजी रही थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स गुरूवार को 66.12 अंकों की तेजी के साथ 26,220.95 पर और निफ्टी 2.00 अंकों की तेजी के साथ 7,950.90 पर बंद हुआ था। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरूवार सुबह 189.36 अंकों की तेजी के साथ 26,344.19 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,431.80 के ऊपरी और 26,168.71 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.15 अंकों की तेजी के साथ 7,992.05 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,008.25 के ऊपरी और 7,930.65 के निचले स्तर को छुआ। शेयर बाजार सोमवार, पांच अक्टूबर को फिर खुलेंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0