businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दशहरा के मौके पर शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Oct 03, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock Market closed on the occasion of Dussehraमुंबई। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को दशहरा के अवसर पर बंद रहेंगे। बाजार सोमवार को भी बंद रहेंगे और मंगलवार को खुलेंगे। शेयर बाजार गुरूवार, दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भी बंद थे। इससे पहले आखिरी कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 62.52 अंकों की गिरावट के साथ 26,567.99 पर और निफ्टी 19.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,945.55 पर बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 62.52 अंकों यानी 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 26,567.99 पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,683.70 के ऊपरी और 26,548.22 के निचले स्तर को छुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.25 अंकों यानी 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 7,945.55 पर बंद हुआ था। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,977.50 के ऊपरी और 7,936.70 के निचले स्तर को छुआ था। शेयर बाजार सोमवार छह अक्टूबर को बकरीद के मौके पर भी बंद रहेंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0